Squat Exercise Benefits in Hindi | Squats Karne Ke Fayde, How to do, Basic Precautions

स्क्वाट्स क्या है, कैसे करें, फायदे और सावधानियां

हैलो दोस्तों! अगर आप इंटरनेट पर Squat Exercise Benefits in Hindi सर्च करके हमारी पोस्ट पर पहुँचें हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाली है। इसलिए इस पोस्ट को ध्यान से और अंत तक जरूर पढ़ें। आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए Squats exercise के बारे में संपूर्ण जानकारी लेकर आएं हैं; जैसे: Squats क्या है, Squats कितने प्रकार के होते हैं, Squats कैसे करते हैं, Squats Karne Ke Fayde (Squat Exercise Benefits in Hindi) क्या हैं और Squats करते समय क्या क्या सावधानियां बरतें?

Squats Exercise आपकी लोअर बॉडी के लिए एक आसान और लोकप्रिय एक्सरसाइज है। जब भी आपके पैर या लोअर बॉडी की एक्सरसाइज की बात आती है तो सबसे पहले Squats Exercise का ही नाम आता है। Squats Exercise आपके लोअर बॉडी की सभी मेजर मसल्स को मजबूत बनाती है और उन्हें फिट रखती है। तो चलिए Squats Exercise के बारे में जानना शुरू करते हैं —

Squats क्या है : What Is Squats Exercise

Weight Gain Exercise At Home For Girls In Hindi,Top 6 Best Weight Gain Exercise At Home For Girls In Hindi

Squats एक ऐसी एक्सरसाइज है जिससे केवल आपके हाथों या पैरों की ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। Squats Exercise करने से आपकी बॉडी फ्लेक्सिबल होती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। Squats Exercise से आप कम समय में ही अधिक मात्रा में अपने शरीर की चर्बी कम कर सकते हैं, इसलिए Squats Exercise आपके शरीर का एक्स्ट्रा फैट घटाने और आपकी बॉडी को एक अच्छी शेप देने के लिए एक आसान व प्रभावी एक्सरसाइज है।

Squats Exercise को करने के लिए आपका जिम जाना जरूरी नहीं है, इस एक्सरसाइज को आप घर पर भी कर सकते हैं क्योंकि इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको किसी भी इक्विपमेंट की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन हाई लेवल पर Squats Exercise करने के लिए आप डम्बल, बारबेल या प्लेट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Squats कितने प्रकार के होते हैं : Types Of Squats

Squats के प्रकार निम्नलिखित हैं —

  1. बॉडी वेट स्क्वाट्स (Body Weight Squats)
  2. फ्लोर टैप स्क्वाट्स (Flour Tap Squats)
  3. बार्बेल स्क्वाट्स (Barbell Squats)
  4. स्क्वाट पल्सेस (Squats Pulses)
  5. फ्रंट स्क्वाट्स (Front Squats)
  6. गॉबलेट स्क्वाट्स (Goblet squats)
  7. सूमो स्क्वाट्स (Sumo Squats)
  8. बॉक्स स्क्वाट्स (Box squats)
  9. जंप स्क्वाट्स (Jump Squats)
  10. पिस्टल स्क्वाट्स (Pistol squats)

स्क्वाट्स एक्सरसाइज कैसे करें : How To Do Squats Exercise

Apna Vajan Kaise Badhaye, Top 5 Best Weight Gain Exercise In Hindi

  • Squats Exercise करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों को अपने कंधों के बराबर दूरी तक खोलते हुए फर्श पर खड़े हो जाएं। 
  • इसके बाद अपने दोनों हाथों को सामने की ओर सीधा करें।
  • अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर जाएं (जिस प्रकार आप कुर्सी पर बैठते हैं) और सांस धीरे धीरे अंदर की ओर लें।
  • इसके बाद लगभग आधा सेकंड रुकने के बाद ली गई सांस को धीरे धीरे बाहर की ओर छोड़ते हुए पुनः प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं। यह एक रैप होगा।
  • इस प्रकार आपको शुरुआत में लगभग 1 दिन में 8-8 रैप के 3 सेट लगाने हैं।

स्क्वाट्स एक्सरसाइज करते समय सावधानियां : Precautions For Squats Exercise

Squats Karte Samay Savdhaniyan,Squat Exercise Benefits in Hindi, Squat Exercise Images

  • स्क्वाट्स एक्सरसाइज से पहले वॉर्म अप जरूर करें, ताकि आपकी बॉडी खुल जाए।
  • इस एक्सरसाइज करते समय अपने शरीर के निचले भाग पर अधिक दबाव न डालें। क्योंकि अधिक दबाव डालने पर आपको चोट लग सकती है और आपकी रीढ़ की हड्डी में भी दर्द की समस्या हो सकती है।
  • स्क्वाट्स एक्सरसाइज को धीरे धीरे करें और शुरुआत में कम सेट ही लगाएं।
  • इस एक्सरसाइज को करते समय आपकी जांघें फर्श के समांतर रहनी चाहिए।
  • यह एक्सरसाइज करते समय आपको अपने शरीर का वजन अपने पंजों पर ना डालकर अपनी एड़ी पर डालना चाहिए। ऐसा न करने पर आपके घुटनों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने के फायदे : Squat Exercise Benefits in Hindi

1) पेट स्वस्थ रहता है।

रोजाना स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने से आपको गैस, एसिडिटी और पाचन क्रियाओं जैसी होने वाली समस्याओं से जल्द ही आराम मिलता है और आपकी पाचन क्रिया बिल्कुल ठीक तरह से कार्य करती है। पाचन क्रिया के अच्छी तरह काम करने से भोजन का पाचन अच्छी तरह से होता है और शरीर के प्रत्येक भाग को सभी न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जिससे आपके शरीर का वजन कम होता है और आप स्वस्थ रहते हैं। इस प्रकार स्क्वाट्स एक्सरसाइज से आपका पेट स्वस्थ रहता है।

2) मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

स्क्वाट्स एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने पर आपके पैरों के साथ-साथ पूरे शरीर की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में एक टेस्‍टोस्‍टेरॉन नामक हार्मोन निकलता है जो हमारे शरीर के विकास के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। स्क्वाट्स एक्सरसाइज से आप अपनी मांसपेशियों को प्राकृतिक रूप से मजबूत बना सकते हैं।

3) फैट कम होता है।

स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने से आपके पैरों, कमर, पेट, हिप्स आदि का फैट बहुत तेजी से कम होता है। इस एक्सरसाइज के माध्यम से आप रोजाना लगभग 600 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। अतः शरीर से फैट कम करने के लिए यह सबसे आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है। यह शरीर के निचले भाग जैसे:  जांघों, हिप्स और पैरों की चर्बी को कम करने और उनकी मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए एक लाभदायक एक्सरसाइज है।

4) शरीर को सुडौल बनाती है।

अपने शरीर को सुडौल बनाने लिए स्क्वाट्स एक्सरसाइज एक बेहतरीन उपाय हैं। स्क्वाट्स एक्सरसाइज से हमारे शरीर की प्रत्येक मांसपेशी बहुत अच्छी तरह से कार्य करती है, जिससे हमारे पूरे शरीर को सुडौल बनने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह एक्सरसाइज हमारी टांगों और कूल्हों को शेप देने में भी मदद करती है। इसलिए हमें नियमित रूप से इस व्यायाम को करना चाहिए।

5) शरीर के संतुलन को सुधारती है।

बढ़ती उम्र के साथ हमारी टांगें कमजोर होने लगती हैं जिससे हमें शरीर का संतुलन बनाए रखने में बहुत मुश्किल होती है। इसलिए नियमित स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने से आपकी टांगों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे आपको अपने शरीर का संतुलन बनाए रखने में बहुत मदद मिलती है और आपका शरीर फिट रहता है। स्क्वाट्स एक्सरसाइज से आपके मस्तिष्क और मांशपेशियों के बीच के संबंध में भी सुधार होता है।

6) चोट लगने की संभावना को कम करती है।

स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर की मांसपेशियां व जोड़ मजबूत बनते हैं और हमारे शरीर में लचीलापन भी आता है जिससे हमारे चोट लगने की संभावना कम हो जाती है।

7) शरीर का पॉश्चर सुधारती है।

स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने से आपके शरीर के पोश्चर में सुधार होता है। इसका तात्पर्य है कि इससे हमारे कमर और कंधे सीधे रहते हैं। Squats Exercise करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और आपके उठने, बैठने व चलने की पोजीशन भी ठीक रहती है जिससे आपको कमर दर्द जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। इसके साथ ही आपके कूल्हों और जांघों की सही स्थिति और शेप के लिए भी आपके शरीर के पोश्चर का ठीक होना महत्त्वपूर्ण हैं।

8) एनर्जी को बढ़ाती है।

स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने से आपके शरीर का स्टैमिना तेजी से बढ़ता है और आपके शरीर के हैप्पी हार्मोंस की गतिविधि भी बढ़ जाती है जिससे आपके शरीर की एनर्जी भी तेजी से बढ़ती है। अपने व्यस्त जीवन में भी कुछ देर Squats Exercise को कर के आप अपनी एनर्जी के स्तर को बढ़ा सकते हैं। 

9) शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है।

स्क्वाट्स एक्सरसाइज से शरीर में रक्त का संचार बहुत अच्छी तरह होता है। इस एक्सरसाइज से आपके पैरों को एनर्जी मिलती है और आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल भी बेहतर होता जाता है जिससे शरीर में रक्त का प्रवाह अच्छी तरह से हो पाता है।

10) मस्तिष्क को तनाव मुक्त करता है।

आज की इस भागती-दौड़ती जिंदगी में प्रत्येक व्यक्ति तनाव मुक्त रहना चाहता। ऐसे में Squats Exercise आपको तनाव मुक्त रखने में मदद करता है। एक रिसर्च के अनुसार, Squats Exercise बॉडी में एंडॉर्फिन नामक हार्मोन का निर्माण करने में सहायक होती है। एंडॉर्फिन हार्मोन एक प्रकार का प्राकृतिक दर्द निवारक होता है, जो चोट लगने पर आपको दर्द से राहत दिलाता है और आपको तनाव मुक्त भी करता है।

निष्कर्ष (Conclusion) : Squats लोअर बॉडी के लिए एक महत्त्वपूर्ण और लोकप्रिय एक्सरसाइज है। Squats Karne Ke Fayde बहुत से हैं। यह एक्सरसाइज आपकी लोअर और अपर बॉडी दोनों की स्ट्रेंथ को बढ़ाता है। स्क्वाट्स एक्सरसाइज को ठीक प्रकार से करने पर ही आपको इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। इसलिए इस एक्सरसाइज को बताए गए तरीके और सावधानियों को ध्यान में रखते हुए करें। यदि आपको Squats Exercise के बारे में कोई सवाल हो तो आप हमसे कमेंट कर अपने सवाल को पूछ सकते हैं।

You May Also Like This :

FAQs : Frequently Asked Questions on Squat Exercise Benefits in Hindi

Q : रोज स्क्वाट करने से क्या होता है?

Ans : रोजाना स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने से आपका पेट स्वस्थ रहता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं, फैट कम होता है, शरीर सुडौल बनता है, शरीर के संतुलन में सुधार होता है, शरीर का पॉश्चर सुधारता है, शरीर की एनर्जी बढ़ती है, शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है और मस्तिष्क तनाव मुक्त रहता है।

Q : क्या स्क्वाट करने से स्टैमिना बढ़ता है?

Ans : हाँ, स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने से आपके शरीर का स्टैमिना तेजी से बढ़ता है और आपके शरीर के हैप्पी हार्मोंस की गतिविधि भी बढ़ जाती है जिससे आपके शरीर की एनर्जी भी तेजी से बढ़ती है।

Q : क्या स्क्वाट करने से फैट कम होता है?

Ans : स्क्वाट्स एक्सरसाइज के माध्यम से आप रोजाना लगभग 600 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। अतः शरीर से फैट कम करने के लिए यह सबसे आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है।

Q : हमें रोज कितने स्क्वाट करने चाहिए?

Ans : इसके लिए कोई भी नियम नहीं है कि आपको रोज कितने Squats लगाने हैं। आप अपनी क्षमता के अनुसार ही Squats लगाएं। लेकिन अगर किसी बिगिनर की बात की जाय तो उसे रोज लगभग 8 10 रैप के 3 4 सेट लगाने चाहिए।

Q : क्या स्क्वाट करने से पेट की चर्बी कम होती है?

Ans : हाँ, स्क्वाट करने से पेट की चर्बी कम होती है। यह शरीर के निचले भाग जैसे:  जांघों, हिप्स और पैरों की चर्बी को कम करने और उनकी मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए एक लाभदायक एक्सरसाइज है।

Q : तेजी से वजन कम करने के लिए दिन में कितने स्क्वाट करें?

Ans : Squats एक प्रकार की स्ट्रेंथ एक्सरसाइज है। इसलिए तेजी से वजन कम करने के लिए आपको दिन में कम से कम 12 15 रैप के 3 4 सेट लगाने चाहिए।

Q : क्या वेट के बिना स्क्वैट्स करने से मसल्स बनते हैं?

Ans : हाँ, वेट के बिना आप नियमित रूप से स्क्वैट्स करके अपने मसल्स बना सकते हैं और अगर आप Squats लगाना शुरू ही कर रहे हैं तो आपको वेट के बिना ही Squats लगाने चाहिए। यदि आप स्क्वाट्स एक्सरसाइज करते समय वेट का प्रयोग करते हैं तो आपको इसके और अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।

Q : क्या स्क्वैट्स पैरों को मजबूत करते हैं?

Ans :  हाँ, स्क्वैट्स आपके पैरों को मजबूत करते हैं। स्क्वाट्स एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने पर आपके पैरों के साथ-साथ पूरे शरीर की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं।

Leave a Comment