Vyayam Ke Labh | 5 Best Benefits Of Exercise In Hindi

हेलो दोस्तों ! आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको व्यायाम के लाभ (Vyayam Ke Labh) के बारे में बताएंगे। व्यायाम करने से शरीर में अनेक फायदे पहुंचते हैं, इस बात को कहते हुए आपने अधिक लोगों को देखा होगा। लेकिन सवाल यह उठता है कि व्यायाम करने से शरीर को Vyayam Ke Labh कैसे मिल सकते है । इसका जवाब हम आपको एक Exemple से देंगे– जैसे हम लोग भोजन ग्रहण करते हैं और भोजन करने से हमारे शरीर को अनेक फायदे पहुंचते हैं जैसे भोजन ग्रहण से हमें जरूरी पोषक तत्व और ऊर्जा प्राप्त होती हैं ।

ठीक वैसे ही हमें व्यायाम करने से अनेक फायदे पहुंचते हैं, लेकिन व्यायाम को गलत तरीके से और गलत समय पर किया जाए तो व्यायाम के फायदे की जगह आपको नुकसान मिल सकते हैं ।
व्यायाम के नुकसान से बचने के लिए हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको बताएंगे कि व्यायाम करने का सही समय क्या है और व्यायाम कब कब नहीं किया जाना चाहिए।

व्यायाम करने का सही समय और स्थान

वैसे तो व्यायाम को दिन में किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन किसी भी समय करने से Vyayam Ke Labh पूरे शरीर को नहीं मिल पाते हैं।
अगर आप सुबह के समय में व्यायाम करते हैं तो इस समय में आपको Vyayam Ke Labh मिल जाते हैं।

लेकिन सुबह के बाद दोपहर के समय में व्यायाम करना आपके शरीर पर बहुत इफेक्ट डालता है, क्योंकि दोपहर के समय आपके शरीर का तापमान अधिक होता है और दोपहर के समय में व्यायाम करने से आपके शरीर का तापमान अधिक हो जाता है , जिससे आपको अधिक पसीना आता है और आपकी अधिक मात्रा में कैलोरी खर्च होती हैं , जिससे आपका आपके शरीर को फिट और हेल्दी बनाता हैं।
व्यायाम को खुली हवा में करना चाहिए, जिससे आपको स्वच्छ और ताजी हवा मिल सके। जो आपके स्वसन क्रिया में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है।

व्यायाम के प्रकार—
व्यायाम करने से शरीर पर अलग-अलग जगह पर प्रभाव पड़ने के कारण व्यायाम को चार श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें की स्टैमिना, लचीलापन, स्ट्रैंथ और संतुलन व्यायाम की श्रेणियां है।
अगर इन व्यायाम की चारो श्रेणियों एक साथ करते हैं तो आपके शरीर में इनके शत प्रतिशत लाभ मिलते हैं और आपको आपको किसी भी तरह की चोट लगने का खतरा लगभग ना के बराबर होता है।

व्यायाम के नियम —

जिस तरह आप किसी काम को बिना नियमो से किया जाए तो वह काम पर ढंग से नहीं हो पाता है। ठीक इसी प्रकार व्यायाम को भी बिना नियमो के किया जाए तो हमारे शरीर पर व्यायाम की हानियां पहुंचती हैं, इसीलिए हमको व्यायाम नियमों के साथ ही करना चाहिए।

Vyayam Ke Labh

व्यायाम के नियम इस प्रकार हैं–

व्यायाम का पहला नियम–
व्यायाम को कभी भी बिना वार्म अप किये शुरू नहीं करना चाहिए ,वार्म अप को आप किसी एक जगह पर कूदना, जोगिंग करना, इधर उधर हाथ पैर फैलाना, ऐसी गतिविधियां करें। वार्म अप को 5 मिनट व्यायाम से पहले जरूर करें।

व्यायाम का दूसरा नियम–
स्ट्रेचिंग व्यायाम करें, स्ट्रेचिंग व्यायाम करने से ये आपकी मांसपेसियो को खोलती है, जिसकी वजह से व्यायाम करने के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिलती है।

व्यायाम का तीसरा नियम –
व्यायाम को जिम में करने के लिए जिम ट्रेनर की सलाह के अनुसार ही व्यायाम करें क्योंकि जिम ट्रेनर आपको, आपके शरीर के अनुसार वर्कआउट प्लेन बताएगा, जिससे कि आपको वर्कआउट से कोई नुकसान नहीं हो सके ।

व्यायाम का चौथा नियम –
गलत स्थिति में व्यायाम करने से बचें, क्योंकि इससे पीट दर्द, घुटने में दर्द आदि की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको सही स्थिति (अवस्था )में व्यायाम करें ।

व्यायाम का पांचवा नियम –
सप्ताह में एक या दो बार खुली जगह पर व्यायाम जरूर करें । इससे आपको पर्याप्त मात्रा में शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी, जो कि आपके रक्त परिसंचरण में सुधार करती हैं।

व्यायाम का छटा नियम –
खाना खाने के तुरंत बाद व्यायाम ना करें, आपको हमेशा व्यायाम खाना खाने के 2 घंटे के अंतराल में करना चाहिए और व्यायाम करने के तुरंत बाद भी खाना नहीं खाना चाहिए।

व्यायाम का सातवा नियम –
अपनी बॉडी और भी आकर्षित, सुंदर और ताकतवर बनाने के लिए प्रत्येक चार हफ्ते के बाद , एक्सरसाइज करने का समय बढ़ाएं और साथ में कुछ नई एक्सरसाइज को भी add करना चाहिए।

व्यायाम का आठवां नियम –
जब आप व्यायाम करते हैं तो आप अपना पूरा ध्यान उस पार्ट पर लगाए जिस पार्ट कि आप एक्सरसाइज कर रहे हैं। ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे ।

व्यायाम का नौवां नियम –
व्यायाम करने के बाद आराम करें, लेकिन आपको व्यायाम को धीरे-धीरे करके ही समाप्त करना है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको मांसपेशियों में दर्द, मसल्स डैमेज होने का खतरा होता है ।

व्यायाम का दसवां नियम –
व्यायाम करने की गति, रेप और समय को ध्यान में रखें। व्यायाम करने से आप बजन घटाना, फिट रहना और ऊर्जा का स्तर बढ़ा सकते हैं।

व्यायाम के लाभ (Vyayam Ke Labh)—

प्रतिदिन व्यायाम करने के लाभ इस प्रकार हैं–

1. व्यायाम करने से वजन कम होता है–

आपका वजन अधिक है और अपने अधिक वजन से परेशान हैं तो आप नियमित रूप से व्यायाम करके आसानी से वजन घटा सकते हैं। व्यायाम करने से जब आपको पसीना आता है तो आप की अधिक मात्रा में कैलोरी खर्च होती है और साथ ही आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है जो आप का वजन घटाने में बहुत मदद करता है।

2. हड्डी और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है–

प्रतिदिन व्यायाम करते समय जब आप वेट को उठाते हैं, तो इससे आपकी मांसपेशियों और हड्डियों में वेट उठाने की क्षमता बढ़ती है, जिससे आपकी मांसपेशियों और हड्डियां मजबूत और शक्तिशाली बनती है। प्रतिदिन व्यायाम करते रहने से मांसपेशियों में चोट लगने का खतरा भी कम हो जाता है।

3. पुराने से पुराना दर्द ठीक हो जाता है–

अगर आपको दर्द लंबे समय है तो आपको दर्द से कमज़ोरी भी आ सकती है । लेकिन व्यायाम करने से आपकी मांसपेशियों में स्ट्रैच आता है और मांसपेशियां मज़बूत बनती हैं, जिससे पुराने से पुराना दर्द को ठीक करने में मदद मिलती है। चाहे वह कमर का दर्द, घुटने का दर्द, आदि कहीं का भी दर्द क्यो ना हो सब तरह के दर्द को व्यायाम करके दूर किया जा सकता है।

4. व्यायाम बीमारियों से छुटकारा दिलाता है–

आज के समय में बीमारियों ने मनुष्य को चारों ओर से घेर लिया है, मनुष्य को किसी भी समय अचानक से कोई भी बीमारी होने का खतरा बना रहता है, लेकिन प्रतिदिन व्यायाम करते रहने से आपके शरीर में स्टेमिना और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे सभी प्रकार के रोगों जैसे (हर्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी,लीवर विकार ) आदि को ठीक करने में मदद मिलती है।

5. व्यायाम से याददाश्त तेज होती है–

‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है’ व्यायाम करने से आपका शरीर फिट और स्वस्थ बनता है, इसके साथ ही आपके दिमाग की याददाश्त और सोचने की क्षमता बढ़ती है, क्योंकि जब आप व्यायाम करते हैं तो आपके सांस लेने की दर बढ़ जाती है और ऑक्सीजन ज्यादा मात्रा में शरीर में पहुंचता है। और आपके मस्तिस्क की नई–नई कोशिकाएं भी बनती है ।

व्यायाम से अनेक फायदे होते हैं– प्रतिदिन व्यायाम करने से आपको नींद अच्छी आती है, आपकी स्किन ग्लो करती है, थकान में राहत देकर आपकी उर्जा (एनर्जी ) बढ़ाती है और आपको सभी तरह के रोगों से मुक्त करके लंबी आयु प्रदान करती है।

व्यायाम से हानियां (Vyayam Se Haniya) –

1.व्यायाम को गलत तरीके से करने से मांसपेशियों में समस्या–

जब आप अधिक व्यायाम करते हैं और व्यायाम करते समय अपनी सही स्थिति (पोजीशन) का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इसकी वजह से आपको मांसपेशियों में दर्द जकड़न आदि की समस्या हो जाती है।

2. अधिक व्यायाम करने से पोषण की कमी –

जब आप अधिक व्यायाम करते हैं तो आपकी एनर्जी व्यायाम करते समय समाप्त हो जाती है और आपके शरीर में पोषण की कमी होने लगती है।
और ना ही लंबे समय तक डाइटिंग पर रहकर अधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे भी आपके शरीर में पोषण की कमी हो सकती है।

3. अधिक व्यायाम करने से नींद की समस्या –

अधिक व्यायाम करने के बाद आपका शरीर सुस्त और बहुत थकान महसूस करता है, इससे आपको एक जगह पर बैठने में तकलीफ होती हैं और इस वजह से सही ढंग से नहीं सो पाने के कारण नींद अधूरी ही रह जाती है, जो शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होती है।

You may also like it :

Vyayam Ke Labh पर अक्सर पूछे जाने वाले Top FAQs :-

Q . व्यायाम के क्या नियम है ?
Ans. आपको व्यायाम (Vyayam) शुरू करने से पहले वार्म अप करना बहुत जरूरी होता है
शुरुआत के समय में कम व्यायाम ही करना चाहिए
अपनी उम्र के हिसाब से ही कम या ज्यादा समय व्यायाम करना चाहिए।

Q . व्यायाम करने से क्या फायदा होता है ?
Ans. मनुष्य के जीवन में व्यायाम ही एक ऐसा रास्ता है जिसके जरिए से —
रोगों से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है ।
हड्डियों को मजबूत बनाती है ।
शारीरिक और मानसिक हेल्थ को बढ़ाती है।
आपको दिल से जुडी सभी तरह के रोगों से बचाती है। अच्छी नींद लाना, ग्लोइंग स्किन करना, घने बाल उगाना और कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाती है।

Q . व्यायाम कब करना चाहिए?
Ans. व्यायाम (Vyayam) को दिन में किसी भी वक्त (सुबह ,दोपहर या शाम) में किया जा सकता है लेकिन हां, आपको व्यायाम करते समय यह ध्यान रखना है कि खाना खाने के 2 से 3 घंटे के बाद ही व्यायाम करें।

Q . व्यायाम कितने मिनट करना चाहिए ?
Ans. शरीर को फिट और तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रतिदिन 25 से 23 मिनट व्यायाम करना चाहिए।

Q . हमें कितने दिन व्यायाम करना चाहिए ?
Ans. प्रतिदिन 25 से 30 मिनट व्यायाम (Vyayam) करना चाहिए, व्यायाम करने से शरीर ललचिला, फुर्तीला और ताकतवर बनता है। व्यायाम करने से प्रतिरक्षा बढ़ती है जो आप को बीमारियों से बचाती है।

Q . व्यायाम करना क्यों आवश्यक है ?
Ans. रोजाना व्यायाम (Vyayam) करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
आपका शरीर फिट और हेल्थी बनता है ।
आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्ट्रांग भी बनते हैं ।
ये आपके तनाव और जोड़ों के दर्द से भी बचाता है।

Q . नियम ना करने से क्या क्या हानियां होती हैं ?
Ans. व्यायाम (Vyayam) ना करने से आपका अधिक वजन बढ़ सकता है और आपको हृदय से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और कैंसर, मधुमेह आदि बीमारियां होने का खतरा  बना रहता है।

Q . व्यायाम रोगियों में क्या पैदा करता है ?
Ans. नियमित रूप से रोजाना व्यायाम (Vyayam) करने से शरीर को अनेक लाभ मिलते हैं —
यह आर्ट अटैक के खतरे को कम करता है ।
हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है ।
आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है और आपको दीर्घायु प्रदान करता है।

Q . मुझे व्यायाम कब नहीं करना चाहिए ?
Ans. यदि आप कम करके थकान महसूस कर रहे हैं, तो आपको व्यायाम (Vyayam) नहीं करना चाहिए। कभी भी नहाने के तुरंत बाद व्यायाम नहीं करना चाहिए। व्यायाम करने के बाद तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए और खाना खाने के तुरंत बाद भी व्यायाम नहीं करना चाहिए।

Q . व्यायाम कैसे किया जाता है?
Ans. शुरुआती दिनों में आपको सबसे पहले स्ट्रैचिंग करनी चाहिए, जो की बहुत आसान होती है। कुछ सप्ताह के बाद हल्के वेट के साथ अपने व्यायाम को आगे जारी बनाए रखें । आपके शरीर को वेट के साथ व्यायाम करने की आदत होने के बाद आप मुश्किल व्यायाम भी कर सकते हैं ।

Q . व्यायाम करने का सबसे अच्छा समय क्या है?
Ans. हालांकि व्यायाम (Vyayam) को दिन में किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन व्यायाम के पूरे फायदे लेने के लिए दोपहर का समय उत्तम माना गया है, क्योंकि दोपहर के समय शरीर का तापमान अधिक होने के कारण व्यायाम करते समय आपको अधिक पसीना आता है जिससे आपकी कैलोरी अधिक मात्रा में खर्च होती है जिससे आपका शरीर फिट, स्वस्थ, मजबूत और ताकतवर बनता है।

Leave a Comment